Friday, April 3, 2026

गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस पर गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरिएल मेडिकल कॉलेज की उपप्रधानाचार्य डॉ• ऋचा गिरी ने कहा विद्यालय प्रबंधक कैलाश नाथ त्रिपाठी जी ने मेडिकल कॉलेज के नाम करण में अहम भूमिका निभाई थी, विद्यार्थी जी का व्यक्तित्व प्रेरणादाई है, हम आगामी समय में विद्यार्थियों में गणेश शंकर जी के संबंध में जिज्ञासा जगाने हेतु कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे|

कार्यक्रम में कानपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी ने चौबेगोला स्थिति विद्यार्थी जी के शहादत स्थल हेतु भारत सरकार को कानपुर सांसद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि जल्द ही ये स्थान संरक्षित होगा |कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी व डॉ. आदित्य बिसारिया के सम्मान के साथ ही क्रांतिकारी वंशजों में सुधीन्द्र पाण्डेय, क्रांति कटियार आदि ने अपना वक्तव्य दिया तो वहीं अतुल दीक्षित, हिमानी श्रीवास्तव, अनिल सिंदूर, निन्नी पाण्डेय व लता अग्निहोत्री का सम्मान किया गया|

इस अवसर पर गणेश शंकर विद्यार्थी चित्रकला प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के विजय छात्रों में रमाकांत पाठक, देवांश सांगवान, रघुराज प्रताप सिंह, शिवानी श्रीवास्तव व आकांक्षा का सम्मान हुआ|

तो वहीं अध्यक्षता कर रहे वी•एस•एस•डी• कॉलेज के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ• राकेश शुक्ला ने कहा की विद्यार्थी जी के जेल जीवन को जब मैं सिलेबस में शामिल करवाया तो विद्यार्थियों से उसकी बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हुई| विद्यार्थी जी का जेल जीवन से गुजरा बेहद भावुक कर देने जैसा है और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भी है| कार्यक्रम में चर्चित फोटोग्राफर अनिल सिन्दूर जी कि फोटो प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही|

संस्था प्रबंधक श्री कैलाश नाथ त्रिपाठी जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन पत्रकार और लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने किया तो वहीं विशेष रूप से संस्था सहायक प्रबंधक ईशान बाजपेई, प्रधानाचार्य डॉ. बीके मिश्रा, उमा शंकर गुप्ता, प्रभाकर श्रीवास्तव, डॉ. शिव कुमार दीक्षित, यतीन्द्र बाजपेई आदि मौजूद रहे|

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे