Sunday, June 21, 2026

AI बनेगा विद्यार्थियों का स्मार्ट गुरु: CSJMU के नए शोध ने दिखाया भविष्य का क्लासरूम 

कानपुर। सोचिए, अगर कोई ऐसा ‘गुरु’ हो जो हर छात्र की मानसिक गति को पहचाने, कमजोरियों को तुरंत सुधारे और उसे उसकी पसंद की भाषा में पढ़ाए… यह कोई काल्पनिक फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के ताजा शोध का नतीजा है।

विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने एक ऐसा प्रयोगात्मक अध्ययन पूरा किया है, जो बताता है कि AI आने वाले समय में पारंपरिक शिक्षक की जगह नहीं, बल्कि उसकी क्षमता को कई गुना बढ़ा सकता है। इस शोध को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नवाचार-प्रोत्साहक नेतृत्व में शोधार्थी सौम्या त्रिपाठी ने पूरा किया। जिनके शोध का विषय था – “Generative Artificial Intelligence and Mastery Learning: An Experimental Study” । इसमें 60 छात्रों को दो समूहों में बांटा गया था|

परिणाम चौंकाने वाले रहे, AI समूह में बदलाव का पैमाना विषय समझने की क्षमता, अत्यधिक सुधार और सीखने की गति 2 गुना तेज पाई गई साथ ही आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नए विचारों के विस्फोट से अध्ययन में रुचि बढ़ेगी | छात्रों ने अपने अनुभव के आधार पर कहा “AI हमें तुरंत बताता था कि हम कहाँ गलत हैं और कैसे सुधरें। यह ऐसा लगा जैसे कोई पर्सनल ट्यूटर हमेशा हमारे साथ बैठा हो।”

इस शोध से साफ हो गया है कि “Personalized Learning” (हर छात्र के लिए अलग शिक्षा) अब सिर्फ सपना नहीं रह गई है। AI हर विद्यार्थी की व्यक्तिगत जरूरतों, कमजोरियों और गति के अनुसार अध्ययन सामग्री तैयार कर सकता है, जिससे सीखने का अंतर (learning gap) लगातार कम होता जाएगा|

यह महत्वपूर्ण शोध शिक्षा विभाग के शोध निर्देशक डॉ. विमल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पूरा हुआ। उनकी अकादमिक नेतृत्व क्षमता ने इस अध्ययन को व्यावहारिक और प्रासंगिक बनाया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा – “यह शोध सिर्फ एक प्रयोग नहीं, बल्कि उस भविष्य की नींव है जहाँ हर छात्र को उसकी काबिलियत के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। CSJMU ऐसे नवाचारों को हमेशा बढ़ावा देगा।”

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे