Monday, November 2, 2026

अन्नू अवस्थी के कनपुरिया ठहाकों से गूंजी घुमक्कड़ों की महफिल, भव्य बैच का हुआ विमोचन

कल शाम ”कानपुर के घुमक्कड़“ ग्रुप के लोगो एवं बैच विमोचन कार्यक्रम कानपुर के “दक्षिणम वैंक्वेट हॉल “ किदवई नगर में आयोजित किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री अन्नू अवस्थी जी द्वारा विमोचन किया गया व उन्होंने अपनी कनपुरिया शैली से पूरे कार्यक्रम को रोचकता और हास्य से परिपूर्ण कर दिया, उनके कटाक्ष और प्रचलित मुहावरों ने सभी सदस्यों को ताली बजाने पर मजबूर  कर दिया|

श्री गोपाल खन्ना जी यायावर, जिन्हें उनके डाक टिकट, सिक्का संग्रह और उनकी हस्त निर्मित काष्ठ कलाकृतियों के लिए भी जाना जाता है, उनकी विशेष उपस्थित रही। उन्होंने कहा की ग्रुप की एकजुटता, अपनापन और सामन्जस्यता ही ग्रुप की ताकत है|

ग्रुप की महिला सदस्यों की विशेष उपस्थित रही , जिनमें श्रीमती कविता साहू जी, श्रीमती निरुपमा पाण्डेय जी, श्रीमती मधु अवस्थी जी , श्रीमती संतोष उपाध्याय जी  एवं श्रीमती रंजना त्रिपाठी आदि शामिल रही. कार्यक्रम में मुकुल साहू जी ने अपने संस्मरण और गीत सुना कर समां बांध दिया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द त्रिपाठी जी ने किया, अंत में मुख्य अतिथि अन्नू अवस्थी जी एवं विशिष्ट अतिथि गोपाल खन्ना जी सहित सभी सदस्यों का अभय मिश्रा जी ने आभार व्यक्त किया. चेस्ट बैज और स्टिकर प्रदान किए गए कार्यक्रम में मुख्यरुप से एन डी उपाध्याय, मोहित अग्रवाल,⁠सुरेश कात्यायन, रोमी चावला, शिव अवस्थी,प्रदीप शुक्ल,सुनील दिवाकर, गिरीश शुक्ला जी,ललित जैन आदि मौजूद रहे..

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे