Saturday, October 3, 2026

पुस्तक “रिफ्लेक्टिव थॉट्स” का हुआ विमोचन, साहित्यिक सवालों से गूँजा संवाद सत्र

उत्कर्ष अकादमी सभागार, स्वरूप नगर में आज प्रख्यात लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रदीप दीक्षित की नवीनतम पुस्तक “रिफ्लेक्टिव थॉट्स” का लोकार्पण एवं संवाद सत्र गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि – “आज के भागदौड़ भरे जीवन में आत्मचिंतन की बहुत आवश्यकता है। डॉ. प्रदीप दीक्षित की यह पुस्तक युवाओं को भटकाव से बचाकर सकारात्मक सोच की ओर ले जाएगी। यह केवल पुस्तक नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।”

मुख्य वक्ता संपादक प्रवर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा भी कहा कि – “रिफ्लेक्टिव थॉट्स एक वैचारिक दस्तावेज है। इसमें जीवन के विविध आयामों को जिस सरलता और गहराई से छुआ गया है, वह काबिले तारीफ है।” पुस्तक राष्ट्रीय कवि एवं विचारक श्री अनिल दीक्षित को समर्पित की गई। इस अवसर पर पुस्तक समर्पण के दौरान अनिल दीक्षित जी ने कहा कि यह पुस्तक समाज को नई दिशा देगी। संवाद सत्र में लेखक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने अपनी लेखन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि – “हर व्यक्ति के जीवन में ठहराव जरूरी है। यह पुस्तक मेरे उसी ठहराव, आत्मसंवाद और अनुभवों का परिणाम है।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं गजलकार अशोक यादव, देहदान अभियानी मनोज सेंगर, वरिष्ठ कथाकार मृदुल कपिल, तांटक छंद के कवि प्रो. मुकेश कुमार सिंह, ज्ञानपीठ पुरस्कृत कथाकार भगवन्त अनमोल, वरिष्ठ पत्रकार मौली सेठ, कविवर पंकज पांडे एवं खोजी पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव ने भी न सिर्फ अपने विचार रखे बल्कि लेखक से पुस्तक को लेकर तमाम सवाल – जवाब किए। प्रश्न – उत्तर सत्र में पुस्तक के विभिन्न लेखों पर गहरा विमर्श हुआ कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष के रूप में मानस संगम के अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी ‘मुकुल’ एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेला समिति के संस्थापक अरुण प्रकाश अग्निहोत्री ने उपस्थिति दर्ज कराई|

कार्यक्रम का संचालन अंशुमान दीक्षित ने किया तो वहीं कार्यक्रम के अंत में आमंत्रण समिति की ओर से डॉ. अलका दीक्षित एवं अंशुमान दीक्षित ने सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया बंधुओं और उत्कर्ष अकादमी परिवार का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नीरज शुक्ला, नीरू शुक्ला, राजीव चतुर्वेदी, क्रांति कटियार, सुधीन्द्र पाण्डेय, ईशान बाजपेई आदि मौजूद रहे|

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे