टी•एस• श्रीवास्तव केवल शिक्षाविद नहीं बल्कि अनुभव और अनुशासन की मिसाल थे, शिक्षा जगत में उनके अग्रणी योगदान था| ये विचार स्वरुप नगर में टी•एस• मेमोरियल फाउंडेशन के 94वीं जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता – डॉ. प्रदीप दीक्षित (लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर) ने त्रिपुरारी शरण श्रीवास्तव को याद करते हुए रखे|
सम्मान
फाउंडेशन ने टी•एस• मेमोरियल पर्सनालिटी अवार्ड 2026 से डॉ. प्रदीप दीक्षित को नवाज़ा तो वहीं हेल्थ केयर अवार्ड – डॉ. अतुल कटियार को, शिक्षा सम्मान 2026 जीवविज्ञान – शिक्षक श्री मनीष तिवारी व सोशल सर्विस अवार्ड 2026 श्री सुधीर सिंह को दिया गया| त्रिपुरारी शरण के जीवन पर आधारित आगामी पुस्तक “शैक्षिक शख्शियत” के कवर का लोकार्पण किया गया तो वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से बन रही शॉर्ट फिल्म “द प्रिंसिपल” का पोस्टर रिलीज़ हुआ|
यात्रावृत्त विमोचन
कार्यक्रम में 25 वर्ष पूर्व लिखे गए ”यात्रावृत” का विमोचन ‘मानस संगम’ संस्था के अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी ‘मुकुल’ द्वारा हुआ उन्होंने कहा – यह यात्रावृत्त श्रद्धा, आत्मीयता और अनूठे अनुभवों का एक जीवंत दस्तावेज़ है, कानपुर से शुरू हुआ 18 सहयात्रियों का यह कारवाँ हावड़ा ब्रिज, गंगासागर, जगन्नाथपुरी से लेकर दक्षिण के रामेश्वरम, कन्याकुमारी और नासिक के त्रयंबकेश्वर तक की एक अविस्मरणीय और श्रद्धामयी यात्रा पर ले जाता है| डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा यात्राएं – जीवन की खुली पाठशाला हैं तो वहीं शिक्षक नेता श्री हरीशचंद्र दीक्षित ने कहा की मोबाइल, व्हाट्सएप और ‘रील कल्चर’ के बिना संपन्न हुई यह लंबी यात्रा आज की ‘फिल्टर वाली पीढ़ी’ को जरूर पढ़नी चाहिए|
संस्था के निदेशक मनमोहन श्रीवास्तव व महासचिव ज्ञानचंद कटियार के साथ प्रभाकर श्रीवास्तव, अंबरीश मिश्रा, अजीत श्रीवास्तव, छाया, ऋचा, रुकुम आदि मौजूद रहे तो वहीं कार्यक्रम का संयोजन और संचालन पत्रकार और लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने किया|




