{ भगत सिंह की जयंती, शास्त्री भवन खालासी लाईन में शाम 6 बजे, आयोजक गोल्डन क्लब }
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती पर “एक शाम भगत सिंह के नाम” व शान-ए-कानपुर सम्मान 2026 का आयोजन हरिहर नाथ शास्त्री भवन खालासी लाइन में शाम 6 बजे आयोजित है| इस कार्यक्रम में शहीद सुखदेव के पौत्र श्री अनुज थापर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, कानपुर आईकन अवार्ड, शान-ए-कानपुर एवं मरणोपरांत दिया जाने वाले कानपुर रत्न सम्मान की भी घोषणा की जाएगी, साथ ही कार्यक्रम में तमाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की पेशकश होगी साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में क्रांति धरोहर एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगेगी |




