Wednesday, October 21, 2026

दीपांकर अग्रवाल बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

कानपुर नगर, 18 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से कानपुर के दीपांकर अग्रवाल को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

मनोनयन पत्र लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा जारी किया गया। अभिषेक यादव ने कहा कि दीपांकर अग्रवाल समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन से कानपुर के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टीजनों ने बधाई दी है।

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे