पर्यटन को शहर के खुशहाल विकास का आधार मानते हुए भवानी भीख जी, प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संस्थापक डॉ. सिधांशु राय एवं संयोजक श्री पी. सी. अग्निहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आवास विकास स्थित होटल कैलास में कानपुर टूरिज्म क्लब की स्थापना की गई।
मुख्य अतिथि भवानी भीख जी ने कहा कि “कानपुर केवल औद्योगिक नगरी ही नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं समेटे हुए है। जब युवा अपनी माटी के गौरव को पहचानेगा, तभी सच्चे अर्थों में खुशहाल कानपुर का निर्माण होगा।” संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने कहा, “कानपुर टूरिज्म क्लब का उद्देश्य युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ना है। हम स्कूलों में टूरिज्म क्लब का गठन करेंगे।
संयोजक श्री पी. सी. अग्निहोत्री के अनुसार “कानपुर टूरिज्म क्लब सिर्फ घूमने का क्लब नहीं, बल्कि कानपुर की आत्मा को पहचानने का अभियान है। अमित अग्रवाल एवं राजेश ग्रोवर ने कहा हमारा लक्ष्य है, बिठूर के ब्रह्मावर्त से लेकर जे.के. टेम्पल, मेस्कर घाट और कानपुर मेमोरियल चर्च तक की कहानियों को दुनिया के सामने लाना। घुमक्कड़ क्लब के संयोजक मुकुल साहू के अनुसार “घुमक्कड़ होना मतलब जिज्ञासु होना। युवाओं में ‘चलो कानपुर को देखो’ की भावना जगाएंगे।”
रोमी चावला एवं विमल झाझरिया ने कहा “बच्चे किताबों में ताजमहल तो पढ़ते हैं, पर अपने शहर के भीतरगांव के ईंटों के मंदिर को नहीं जानते। स्कूल टूरिज्म क्लब इस कमी को पूरा करेगा। डॉ अमरनाथ एवं विनोद टंडन ने महोत्सव को पर्यटन के प्रोत्साहन में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया तो वहीं विवेक मिश्रा एवं विशाल यादव ने कहा जब बच्चा अपनी विरासत पर गर्व करेगा, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और यही खुशहाल नागरिक की पहली सीढ़ी है।” प्रसून अग्निहोत्री के अनुसार पर्यटन खुशहाल कानपुर का मंत्र है।”
डॉ आर सी शर्मा एवं प्रखर श्रीवास्तव के अनुसार “खुशहाली सिर्फ सड़कों और इमारतों से नहीं आती, खुशहाली अपनत्व से आती है और पर्यटन उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिनेश वाष्र्णेय ने कहा कानपुर टूरिज्म क्लब – ‘मुस्कुराये कानपुर’ के संकल्प को जमीन पर उतारेगा।” उक्त अवसर पर डॉ कामायनी शर्मा, प्रसून त्रिपाठी अवलि शुक्ला अमित गुप्ता मंजीत ठुकराल विशाल यादव अरविंद त्रिपाठी शिव अवस्थी सुनील दिवाकर शैलेंद्र भारती राजीव सक्सेना प्रवीण इत्यादि उपस्थित रहे।




