Saturday, July 27, 2024

अयोध्या में राम मंदिर के बाद 13 और मंदिर बनाने की योजना

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गुरुदेव गिरीजी ने एनडीटीवी को बताया है कि अयोध्या में 13 और मंदिर बनाए जाएंगे | उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में भगवान हनुमान, भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान सूर्य, देवी अन्नपूर्णा, देवी जगदंबा के मंदिर बनेंगे जबकि परिसर के बाहर जटायु, वाल्मीकि, विश्वामित्र और शबरी के मंदिर बनेंगे

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य मंदिर को पूरा करने के काम के साथ ही अन्य सभी परियोजनाएं भी चल रही हैं | उन्होंने बताया विशेष तौर पर राम परिवार के पांच प्रमुख मंदिरों पर कार्य चल रहा है |

पुजारी ने बताया कि यह मंदिर मुख्य मंदिर के चारों कोनों में स्थित होंगे भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं भक्त हनुमान को समर्पित भी एक अलग मंदिर होगा इन मंदिरों पर पहले से ही काम चल रहा है यहां मूर्तियां स्थापित कर दी गई है पॉलिशिंग का काम है और फिनिशिंग टच अभी देना बाकी है सीता रसोई के पास देवी अन्नपूर्णा को समर्पित एक मंदिर होगा वहीं मंदिर परिसर के बाहर मौजूद विशाल क्षेत्र में अन्य साथ मंदिर होंगे उन्होंने कहा कि यह मंदिर उन लोगों को समर्पित होंगे जिन्होंने भगवान राम के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे