Thursday, July 16, 2026

1600 शोधों को खंगालकर कानपुर ने दिया “बेहतर डिजिटल पढ़ाई” का फॉर्मूला

कानपुर, दुनिया की पढ़ाई अब कानपुर से सीखेगी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, CSJMU के शोधकर्ताओं ने 1600 अंतरराष्ट्रीय शोधों का विश्लेषण करके डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने का ठोस फॉर्मूला खोज निकाला है| इस अध्ययन को दुनिया की प्रतिष्ठित जर्नल Annals of Neurosciences – SAGE Publications में जगह मिली है। यह CSJMU के लिए बड़ी वैश्विक पहचान है।

5 साल, 1600 शोध, 1 निष्कर्ष
CSJMU की टीम ने 2021 से 2025 के बीच दुनिया भर में प्रकाशित 1600 से अधिक शोध-पत्रों का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया। शोध का मुख्य सवाल था: मोबाइल, इंटरनेट, AI और स्मार्ट क्लास के युग में पढ़ाई को कम समय में और ज्यादा प्रभावी कैसे बनाया जाए ?

शोध बताता है कि डिजिटल शिक्षा अब सिर्फ जरूरत नहीं, भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन तकनीक तभी काम करेगी जब वो छात्र के लिए बने, न कि छात्र तकनीक के लिए। डिजिटल शिक्षा का 3-सूत्रीय फॉर्मूला
1. सरल बनाओ: पढ़ाई को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पेश किया जाए
2. विद्यार्थी-केंद्रित बनाओ: तकनीक को छात्र की समझ और जरूरत के हिसाब से ढाला जाए
3. याद रखने लायक बनाओ: इस तरीके से छात्र विषय को आसानी से समझेंगे और लंबे समय तक याद रखेंगे

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, चीन और सिंगापुर इस रेस में सबसे आगे हैं। इन देशों का फोकस अब “सिर्फ डिजिटल शिक्षा” से हटकर “बेहतर डिजिटल शिक्षा” पर है। CSJMU का यह शोध उसी दिशा में भारत की बड़ी एंट्री है।

इससे होगा क्या फायदा ?
– शिक्षक: क्लास को ज्यादा प्रभावी बना पाएंगे
– विद्यार्थी: कठिन विषय आसानी से समझ पाएंगे
– संस्थान: बेहतर डिजिटल कंटेंट बना सकेंगे
– सरकार: NEP-2020 को लागू करने में मदद मिलेगी

कुलपति ने क्या कहा ?
प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा: “नई तकनीक का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई को डिजिटल करना नहीं है। असली लक्ष्य है सीखने को सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाना। ऐसे अंतरराष्ट्रीय शोध भारत की वैश्विक शैक्षणिक पहचान को मजबूत करते हैं।”

पत्राचार लेखक डॉ. विमल सिंह, सहायक आचार्य, शिक्षा विभाग CSJMU ने कहा: “आने वाले समय में शिक्षा की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम तकनीक को विद्यार्थी की सुविधा के हिसाब से कितना विकसित करते हैं।” Annals of Neurosciences जैसी टॉप इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशन से साबित हुआ कि भारत के शोधकर्ता अब सिर्फ फॉलो नहीं कर रहे, लीड कर रहे हैं। यह अध्ययन अब दुनिया भर के शिक्षकों, विश्वविद्यालयों और नीति-निर्माताओं के लिए रेफरेंस बनेगा।

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे