Saturday, July 27, 2024

WWE में होगी The Great Khali की वापसी

WWE में होगी The Great Khali की वापसी, 6 सालों बाद भारत के इस राज्य में हो सकती है लेजेंड से मुलाकात
डब्ल्यूडब्ल्यूई ने 6 साल बाद भारत में वापसी की है। 2017 के बाद पहली बार आज यानी 8 सितंबर शुक्रवार की शाम 7.30 बजे डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 के लाइव इवेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। कई भारतीय मील के खिलाड़ी इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसे में द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी पर मोहर लगाई है।

डब्ल्यूडब्ल्यूई ने 6 साल बाद भारत में वापसी की है। 2017 के बाद पहली बार आज यानी 8 सितंबर शुक्रवार की शाम 7.30 बजे डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 के लाइव इवेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। यह आयोजन हैदराबाद में जी.एम.सी. बालयोगी के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में होगा।

ये स्टार्स बनेंगे इवेंट की शान-
जॉन सीना से लेकर सैथ रॉलिन्स तक कई सुपरस्टार लाइव इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे। बैकी लिंच पासपोर्ट में कुछ परेशानियों से भारत में होने वाले अपने पहले इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसके चलते उन्हें हवाई जहाज में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अब तक तीन मैचों के आयोजन की घोषणा की है।

रिंग में उतरेंगे सीना-
जॉन सीना सैथ रॉलिन्स के साथ मिलकर लुडविग कैसर और जियोवानी विंची के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। वे पहली बार भारत में परफॉर्म करने उतरेंगे। रिया रिप्ले पहले मैच में नताल्या के खिलाफ अपनी महिला चैंपियनशिप का बचाव उतरेंगी। वहीं, केविन ओवेन्स और सामी जेन दोनों इंडस शेर से भिड़ेंगी।

कई भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल-
कई भारतीय मूल के खिलाड़ी इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसे में द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी पर मोहर लगाई है। जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और गुंथर इस आयोजन के प्रमोशन सुपरस्टारों में से एक हैं। वहीं, भारतीय पेशेवर पहलवान रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान पहली बार देश की धरती पर रिंग में उतरेंगे, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं।

नए चैंपियन बनने को बेकरार वीर महान-
द ग्रेट खली और जिंदर महाल के बाद भारत से कोई डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन नहीं बन पाया है। ऐसे में अब वे भारत के अगले चैंपियन बनने को बेकरार हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई अपने इवेंट्स का लाइव प्रसारण नहीं करता है। ऐसे में सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 को लाइव टेलिकास्ट या स्ट्रीम नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Gold And Silver Updates
Rashifal
Market Live
Latest news
अन्य खबरे